EPFO Update: EPFO 3.0 के आने के बाद कर्मचारियों के लिए PF का पैसा निकालना पहले से ज्यादा आसान और तेज होने वाला है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन इस नए सिस्टम के जरिए अपनी सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल और यूज़र फ्रेंडली बनाने की तैयारी कर रही है, ताकि लोगों को बैंक या EPFO ऑफिस के बार-बार चक्कर काटने न पड़ें। इस नई सुविधा के तहत ATM और UPI के जरिए भी अपना PF का पैसा निकाल सकेंगे।
डिजिटल सुविधा बढ़ी, लेकिन बचत की भी रखी गई है शर्त
इतना ही नहीं, बल्कि लाभुक अब UPI के जरिए अपना PF बैलेंस भी आसानी से चेक कर पाएंगे। हालांकि, एक अहम बात यह है कि एक बार में आप केवल 50 प्रतिशत तक की ही निकाल सकेंगे, ताकि उनके भविष्य के लिए कुछ बचत सुरक्षित बनी रहे।
बिना KYC और एक्टिव UAN नहीं मिलेगी सुविधा
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्ते पूरी करनी होंगी। सबसे पहले, लाभुक का UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक्टिव होना चाहिए और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर भी चालू होना जरूरी है। इसके अलावा UAN का आधार, पैन और बैंक खाते से लिंक होना भी अनिवार्य होगा, तभी बिना किसी परेशानी के आप पैसे निकाले जा सकेंगे।
2026 तक पूरी तरह लागू होगा EPFO 3.0 सिस्टम
रिपोर्ट्स के अनुसार, EPFO अपने सदस्यों के लिए एक खास ATM कार्ड भी जारी कर सकता है, जो सीधे PF खाते से जुड़ा होगा। साथ ही, EPFO ने करीब 32 सरकारी और निजी बैंकों के साथ समझौता किया है, जिससे PF का पैसा सीधे आपके खातों में जमा होगा और क्लेम सेटलमेंट का समय भी काफी कम हो जाएगा। उम्मीद है कि 2026 के मध्य तक EPFO 3.0 पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया और भी आसान, तेज और बिना किसी झंझट के हो सकेगी।