Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Jharkhand News: मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट, मार्च महीने की राशि सीधे बैंक खातों में पहुंची, रांची की 3.89 लाख महिलाओं को मिला लाभ

Jharkhand News: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मार्च महीने की किस्त का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है. रांची जिले में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से कुल 3 लाख 89 हजार 296 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पैसा भेजा गया है. प्रत्येक लाभार्थी महिला को 2500 रुपये के हिसाब से कुल 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये सीधे उनके खातों में ट्रांसफर किए गए हैं. इस डिजिटल भुगतान प्रक्रिया से यह सुनिश्चित किया गया है कि राशि बिना किसी बिचौलिए के सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचे.

प्रशासनिक सतर्कता और पारदर्शिता पर विशेष जोर
योजना के भुगतान को लेकर जानकारी देते हुए रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता सभी पात्र लाभार्थियों को पारदर्शी तरीके से समय पर लाभ पहुंचाना है. उन्होंने संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए हैं कि इस पूरी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि या भुगतान में देरी न होने पाए. इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि किसी महिला को पैसा मिलने में किसी भी तरह की समस्या आती है, तो उसका त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर समाधान निकाला जाएगा.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने चुनावी वादे को रखा जारी
बता दें कि साल 2024 के झारखंड विधानसभा चुनावों के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सूबे की जनता से यह वादा किया था कि सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी. चुनावी जीत के बाद सरकार ने इस वादे को निभाना शुरू किया और अब साल 2026 के मार्च महीने का पैसा भी जारी कर दिया गया है. हालांकि इस बड़ी कल्याणकारी योजना के लगातार क्रियान्वयन की वजह से झारखंड के आर्थिक संसाधनों और सूबे की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव की स्थिति भी बनी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !