Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Jamshedpur News : शहर में रेल व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, यात्रियों की परेशानी को लेकर उठाई आवाज

Jamshedpur News : जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के अध्यक्ष चिन्ना राव के नेतृत्व में सोमवार को साकची स्थित जेएनएसी गोल चक्कर के पास एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन रेलवे के परिचालन में लगातार हो रही अव्यवस्था और ट्रेनों की लेटलतीफी के विरोध में किया गया।
जमकर हुई नारेबाजी, रेलवे की लापरवाही को बताया परेशानी का कारण 

धरना में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेता विजय यादव ने कहा कि चांडिल से जमशेदपुर जैसी कम दूरी तय करने में पैसेंजर ट्रेन को करीब 4 घंटे का समय लग रहा है, जबकि यह दूरी सामान्य स्थिति में आधे घंटे में पूरी हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय पर नहीं चलतीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रेलवे की लापरवाही के कारण आम लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, खासकर नौकरीपेशा और छात्रों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने मांग की कि ट्रेनों का समय सुधारने, परिचालन व्यवस्था को दुरुस्त करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !