Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Dimna Lake Jamshedpur: डिमना लेक में महिला का शव मिलने से सनसनी, 3 दिन में मिली दूसरी लाश

Dimna Lake Jamshedpur: पर्यटन के लिए मशहूर पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक में रविवार, 29 मार्च को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पिछले 3 दिनों के भीतर डिमना लेक से यह दूसरा शव बरामद हुआ है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और पर्यटकों में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गहरे पानी से शव को बाहर निकाला गया.

3 दिन में दूसरी मौत, सुलग रहे कई सवाल
डिमना लेक सुसाइड पॉइंट बनता जा रहा है या फिर ये महज हादसे हैं, यह एक बड़ा सवाल बन गया है. गौरतलब है कि अभी 3 दिन पहले ही यानी 26 मार्च को भी इसी डिमना लेक में नहाने के दौरान एक अज्ञात युवक की डूबने से मौत हो गई थी. उस वक्त भी काफी मशक्कत के बाद शाम को गोताखोरों ने युवक का शव बाहर निकाला था.

गोताखोरों की मदद से शव निकालने की कोशिश जारी
रविवार दोपहर जैसे ही कुछ स्थानीय लोगों ने पानी में एक महिला का शव देखा, वहां देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को बाहर निकालने के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों को पानी में उतारा. शव की शिनाख्त होना बाकी है, इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि यह मामला आत्महत्या का है, किसी दुर्घटना का या फिर इसके पीछे कोई गहरी आपराधिक साजिश है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !