Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Railway Updates: टाटानगर रेलखंड पर ट्रेनों में बड़ा बदलाव, कई मेमू रद्द, कुछ के रूट बदले

Railway Updates: टाटानगर रेलखंड पर परिचालन व्यवस्था के चलते भारतीय रेल ने ट्रेनों के संचालन में बड़े पैमाने पर बदलाव किया है। ताजा सूचना के मुताबिक कई मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है, कुछ ट्रेनों का आंशिक संचालन होगा, जबकि कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इससे यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं।

इन तारीखों पर रद्द रहेंगी मेमू ट्रेनें
रेलवे के अनुसार:
आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू (68090/68089) : 31 मार्च, 3 अप्रैल और 5 अप्रैल 2026 को रद्द
बोकारो–चंद्रपुरा–बराकर मेमू (68079/68080) : 31 मार्च, 3, 4 और 5 अप्रैल को रद्द
आद्रा–बराभूम–आद्रा मेमू (68077/68078) : 5 अप्रैल को रद्द

टाटा-आसनसोल मेमू का आंशिक संचालन
टाटा–आसनसोल–बराभूम मेमू पैसेंजर (68056/68060) 2 अप्रैल 2026 को आंशिक रूप से चलेगी। यह ट्रेन उस दिन केवल आद्रा तक ही संचालित होगी, जबकि आद्रा से आसनसोल के बीच सेवा बंद रहेगी।

टाटा-हटिया एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी
ट्रेन संख्या 18601 (टाटा–हटिया एक्सप्रेस) 31 मार्च, 1 अप्रैल और 4 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। यह ट्रेन सामान्य रूप से पुरुलिया मार्ग से चलती है, लेकिन इन दिनों चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी रूट से गुजरेगी।

कुछ लंबी दूरी की ट्रेनें फिर से बहाल
यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने पहले से रद्द कुछ ट्रेनों को फिर से चलाने का निर्णय लिया है:
शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (18030) : 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक
लोकमान्य तिलक टर्मिनस–शालीमार (18029) : 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक
ट्रेन संख्या 12101/12102 भी अप्रैल में तय तिथियों पर संचालित होंगी

यात्रा से पहले जांच जरूरी
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !