Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Dhanbad News: धनबाद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, जयराम महतो से बातचीत के बाद नीचे उतरा

Dhanbad News: धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिस्टम से नाराज एक 24 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान लछुरायडीह पंचायत के काजी टोला, बादलपुर निवासी जाहिद अंसारी के रूप में हुई है। युवक ने पुलिस के सामने मांग रखी कि उसकी बातचीत मुख्यमंत्री या टाइगर जयराम महतो से कराई जाए। कई घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद जयराम महतो से उसकी बातचीत कराई गई, जिसके बाद युवक टावर से नीचे उतर आया।


सुबह करीब 8 बजे टावर पर चढ़ा युवक

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे जाहिद अंसारी मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया।

बताया गया कि युवक भ्रष्ट सिस्टम और अपनी व्यक्तिगत परेशानियों से आहत था। उसने पुलिस के सामने अपनी मांग रखते हुए कहा कि उसकी बातचीत राज्य के मुख्यमंत्री या जयराम महतो से कराई जाए।

कई घंटे तक मौके पर बना रहा तनाव

युवक के टावर पर चढ़े रहने के कारण पुलिस और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ती गई। पुलिस की ओर से उसे नीचे उतरने के लिए समझाया जाता रहा, लेकिन वह अपनी मांग पर कायम रहा। काफी देर तक चले प्रयास के बाद आखिरकार जयराम महतो से जाहिद अंसारी की फोन पर बातचीत कराई गई। बातचीत के बाद युवक ने खुद ही मोबाइल टावर से नीचे उतरने का फैसला किया और सुरक्षित नीचे आ गया।


नीचे उतरने के बाद बताई अपनी परेशानी

टावर से उतरने के बाद जाहिद अंसारी ने मीडिया के सामने अपनी परेशानी और बेबसी का जिक्र किया। हालांकि, उसने सिस्टम से नाराज होकर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया और उसकी वास्तविक समस्या क्या है, इसकी पूरी जानकारी उसके विस्तृत बयान के बाद ही सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !