Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Navratri Train Booking Update: दुर्गापूजा पर ट्रेन का कंफर्म टिकट मिलना हुआ मुश्किल, जानिए किन ट्रेनों में लंबी वेटिंग और कहां बची है सीटें

Navratri Train Booking Update: दुर्गापूजा और शारदीय नवरात्र को लेकर इस बार ट्रेनों में अभी से भारी भीड़ दिखने लगी है. कोडरमा रूट से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में पूजा के दिनों की सीटें फुल हो गई हैं. बुकिंग शुरू होते ही श्रद्धालुओं ने टिकट तेजी से बुक कर लिए. अब कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन गई है.


धार्मिक यात्रा के लिए टिकट की सबसे ज्यादा मांग
नवरात्र में हर साल बड़ी संख्या में लोग माता रानी के दर्शन के लिए निकलते हैं. वैष्णोदेवी, विंध्याचल और मैहर जाने वाले यात्रियों की संख्या इस दौरान बढ़ जाती है. इस वजह से इन रूट की ट्रेनों में टिकट की मांग काफी ज्यादा है. कई गाड़ियों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है.

कोलकाता जम्मूतवी में सीटें फुल
धनबाद, कोडरमा और गया होकर चलने वाली कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस में 9 अक्टूबर  से सीटें उपलब्ध नहीं हैं. सियालदह जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस में भी स्थिति ऐसी ही है. इस ट्रेन के स्लीपर क्लास में पूरे अक्टूबर  की बुकिंग बंद हो चुकी है. थर्ड एसी में भी लंबी वेटिंग चल रही है.

विंध्याचल और मैहर जाने वालों की भी परेशानी
विंध्याचल जाने वाली चंबल एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास की सीटों पर वेटिंग चल रही है. थर्ड एसी में अक्टूबर  की कई तारीखों पर बुकिंग बंद हो चुकी है. मुंबई मेल में भी सीटें भर गई हैं. मैहर जाने वाली शिप्रा एक्सप्रेस में भी कंफर्म टिकट मिलना आसान नहीं है.
त्योहार नजदीक आने के साथ ट्रेनों में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है.

स्पेशल ट्रेन से मिल सकती है राहत
विंध्याचल और मैहर जाने वाले यात्रियों के लिए एक राहत की खबर है. नवरात्र के दौरान धनबाद से सोगरिया के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. ट्रेन संख्या 09822 में फिलहाल सीटें उपलब्ध हैं. 10 और 17 अक्टूबर की यात्रा के लिए इसमें जगह खाली है. विंध्याचल जाने वाले यात्री मिर्जापुर तक का टिकट ले सकते हैं. वहीं मैहर जाने वालों के लिए इस ट्रेन से सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी. ट्रेन में स्लीपर, इकोनॉमी और एसी श्रेणी में सीटें उपलब्ध हैं.

और ट्रेनें चलाने की तैयारी
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे आगे और स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी हो सकती है. नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जा सकते हैं. इससे नवरात्र और दुर्गापूजा के दौरान घर से धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. फिलहाल जिन यात्रियों को पूजा के दौरान यात्रा करनी है, उनके लिए जल्द टिकट बुक करना सबसे बेहतर विकल्प रहेगा.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !