Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Ranchi News: SSC परीक्षा को लेकर रांची जिला प्रशासन सख्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

Ranchi News: रांची में एसएससी (SSC) की Combined Hindi Translators और Stenographer Grade C And D Examination 2026 को सुरक्षित और कदाचार मुक्त माहौल में कराने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. परीक्षा के दौरान शांति बनाए रखने और किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा (Section 163 BNSS) लागू कर दी गई है. यह परीक्षा 9 से 12 सितंबर 2026 तक रांची के तीन प्रमुख केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

200 मीटर के दायरे में कड़े प्रतिबंध
अनुमंडल दंडाधिकारी (SDM) कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में 5 या उससे अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने पर पूरी तरह रोक रहेगी. इसके अलावा लाउडस्पीकर बजाने, किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने और किसी बैठक या आमसभा का आयोजन करने पर सख्त पाबंदी रहेगी.

कब-कब लागू रहेगी निषेधाज्ञा?
प्रशासन ने परीक्षा की तैयारियों और शिफ्ट्स के हिसाब से समय सीमा तय की है:
  • 8 सितंबर: सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
  • 9 सितंबर: सुबह 5:00 बजे से रात 9:30 बजे तक
  • 11 और 12 सितंबर: सुबह 4:30 बजे से रात 10:30 बजे तक

रांची में ये बने हैं 3 परीक्षा केंद्र
  • एसएससी परीक्षा के संचालन के लिए रांची में तीन केंद्र बनाए गए हैं:
  • आइडियल इंटरनेशनल स्कूल, दलादिली
  • कैपस्टोन टेक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर, कांके
  • कैम्ब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, टाटीसिलवे

परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी और कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती कर दी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !