Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-27

Dhalbhumgarh Accident: धालभूमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक और कार की टक्कर में युवक व बच्ची घायल

Dhalbhumgarh: धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत एनएच-18 स्थित चौईरा मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई, जहां तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, जोड़सोल निवासी 24 वर्षीय गुरा मुर्मू अपनी पत्नी और लगभग दो वर्षीय बच्ची के साथ बाइक (संख्या जेएच 05 DV 8712) से चौईरा डायवर्शन पार कर रहे थे। इसी दौरान बहरागोड़ा से जमशेदपुर की ओर आ रही महिंद्रा कार (संख्या जेएच 10 CM 9577) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पूरा परिवार हादसे का शिकार हो गया।

युवक के सिर में गंभीर चोट, बच्ची भी घायल
टक्कर इतनी तेज थी कि गुरा मुर्मू के सिर में गंभीर चोट लग गई, वहीं उनकी छोटी बच्ची को भी सिर में चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए पहल की। पत्नी को भी हल्की चोटें आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मुख्य रूप से युवक और बच्ची की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज जारी
घटना के तुरंत बाद टोलगेट की एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके जरिए सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !