Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-09

Deoghar News : मधुपुर में अमन अंसारी हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Deoghar News : जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र में चर्चित अमन अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद फैजान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बीते बुधवार को आमतला भेरवा स्थित सिंघानिया राइस मिल के समीप झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद किया गया था। शव का चेहरा खून से लथपथ था और युवक की हत्या किसी भोथरे हथियार से की गई थी।बाद में शव की पहचान बेलपाड़ा निवासी मो. अलाउद्दीन अंसारी के पुत्र अमन अंसारी के रूप में हुई। मृतक के पिता के लिखित आवेदन पर मधुपुर थाना में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया।


तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस


मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद फैजान को गिरफ्तार किया। आरोपी नबी बक्स रोड कब्रिस्तान इलाके का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले मृतक और आरोपी के बीच नशा करने के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी ने अमन अंसारी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं।


एक अन्य आरोपी की तलाश जारी, पुलिस लगातार कर रही छापेमारी


पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस हत्याकांड में एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता भी सामने आई है, जो फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी टीम में मधुपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता, एसआई धर्मवीर भगत, अशोक कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !