Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-09

Ranchi Crime News: नगड़ी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जमीन विवाद में फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दो विदेशी पिस्टल व कारतूस बरामद

Ranchi: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलांबी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अनुप कुमार सहित उसके दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से "मेड इन यूएसए" समेत दो विदेशी पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने इलाके में वर्चस्व कायम करने की कोशिश कर रहे अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

जमीन विवाद में खूनी खेल की कोशिश, गुप्त सूचना पर पुलिस की दबिश
पुलिस के अनुसार, 8 मई 2026 की शाम कोलांबी गांव में जमीन विवाद को लेकर अनुप कुमार और उसके साथियों द्वारा फायरिंग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय द्वितीय) अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तुसमों गांव में छापेमारी की और संदेही अनुप कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान अनुप ने 7 मई को हुई फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और पुलिस को बताया कि वारदात के बाद उसने हथियार अपने दोस्त के घर छिपा दिए हैं।

दोस्त के घर से हथियारों का जखीरा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
अनुप कुमार की निशानदेही पर छापेमारी दल ने तुसमों गांव स्थित रमेश गोप के घर पर दबिश दी। वहां पुलिस ने रमेश गोप और उसके सहयोगी प्रताप गोप को धर दबोचा। सघन तलाशी के दौरान रमेश के घर से घटना में प्रयुक्त दो विदेशी पिस्टल (एक मेड इन यूएसए और एक मेड इन वी), 13 राउंड जिंदा कारतुस और 3 खोखा बरामद किया गया। बरामद हथियारों के संबंध में जब पुलिस ने वैध कागजात की मांग की, तो आरोपी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने सभी हथियारों को विधिवत जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अनुप कुमार, रमेश गोप और प्रताप गोप शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

छापेमारी में शामिल अधिकारी 
नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में चली इस छापेमारी में प्रवीण कुमार (थाना प्रभारी, नगड़ी थाना), ​संजय कुमार सिंह (नगड़ी थाना), ​कुलदेव प्रसाद साह (नगड़ी थाना), ​दिलीप ठाकुर (नगड़ी थाना रिजर्व गार्ड), ​निर्मल उरांव (नगड़ी थाना रिजर्व गार्ड), ​विमल कुमार हेम्ब्रम (नगड़ी थाना रिजर्व गार्ड), ​ललन सिंह (नगड़ी थाना रिजर्व गार्ड) शामिल थे।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !