Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Chaibasa News : तीन दिन से लापता बुजुर्ग महिला का शव नाले से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में तीन दिन से लापता एक बुजुर्ग महिला का शव नाले से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।


बताया जा रहा है कि महिला पिछले तीन दिनों से लापता थी। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। इसी बीच स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया।

मौत के कारणों का होगा खुलासा, हर पहलू से जांच जारी

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की पूरी घटनाक्रम की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यदि किसी तरह की आपराधिक साजिश के साक्ष्य मिलते हैं तो उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !