Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Jamshedpur News: हिमांशु हत्याकांड को लेकर भाजपा ने साधा प्रशासन पर निशाना, आरोपियों के साथ दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और फांसी की मांग

Jamshedpur News: जमशेदपुर में भाजपा की प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने बिष्टुपुर में हुई हिमांशु सिंह हत्याकांड को प्रशासनिक विफलता बताते हुए कहा कि यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों ने पुलिस वाहन के पास से युवक को खींचकर चाकू मारकर हत्या कर दी, जिससे साफ है कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं बचा है। उन्होंने मांग की कि हत्या में शामिल अपराधियों के साथ-साथ मौके पर मौजूद दोषी पुलिसकर्मियों पर भी हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

जमशेदपुर को अपराध नगरी बना रही सरकार, पुलिस वसूली में व्यस्त
भानु प्रताप शाही ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों में जमशेदपुर में हत्या, लूट, चोरी, चाकूबाजी और महिलाओं से छिनतई जैसी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के बजाय वाहन जांच के नाम पर वसूली में व्यस्त है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि आखिर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर को अपराध नगरी क्यों बनने दिया जा रहा है।

तीन महीने के अपराध के आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
भानु प्रताप शाही ने एसएसपी से पिछले तीन महीनों में हुई हत्या, लूट, डकैती, चोरी और अन्य अपराधों का पूरा आंकड़ा सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की तो भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी और जरूरत पड़ने पर जमशेदपुर बंद का भी आह्वान किया जाएगा। उनका आरोप था कि ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार के कारण पुलिस का ध्यान कानून-व्यवस्था के बजाय वसूली पर केंद्रित हो गया है।

सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि राज्य सरकार जनता को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर, जिसे कभी क्लीन, ग्रीन और पीस सिटी के रूप में जाना जाता था, आज अपराध और भय के माहौल से जूझ रहा है। वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि पार्टी जल्द ही एसएसपी से मुलाकात कर बिष्टुपुर हत्याकांड के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !