Box Office Update: इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई “गिन्नी वेड्स सनी 2” को लेकर दर्शकों के बीच हल्की उत्सुकता जरूर है, लेकिन बड़ा हाइप नजर नहीं आ रहा. अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की नई जोड़ी फिल्म की खासियत है. दोनों की केमिस्ट्री को लेकर उम्मीदें हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कैसी होगी, यही सबसे बड़ा सवाल है.
पहले मूवी रिव्यु फिल्म की कहानी की बात करते है
अगर शुरुआती रिव्यू और दर्शकों की प्रतिक्रिया की बात करें, तो गिन्नी वेड्स सनी 2 एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है, जिसे ज्यादा दिमाग लगाए बिना एंजॉय किया जा सकता है. अविनाश तिवारी अपनी नेचुरल एक्टिंग से इंप्रेस करते हैं, वहीं मेधा शंकर स्क्रीन पर फ्रेशनेस लेकर आती हैं. फिल्म की कहानी बहुत नई नहीं लगती, लेकिन कुछ मजेदार मोमेंट्स और हल्का हास्य इसे एंटरटेनिंग बनाते हैं. हालांकि स्क्रीनप्ले थोड़ा धीमा महसूस हो सकता है, जिससे कुछ जगहों पर फिल्म पकड़ खोती नजर आती है. म्यूजिक और डायलॉग्स औसत हैं, लेकिन कपल की केमिस्ट्री फिल्म को संभालने की कोशिश करती है.
रिलीज से पहले क्यों नहीं हुआ प्रमोशन
फिल्म को रिलीज से पहले ज्यादा चर्चा नहीं मिल पाई. इसकी मुख्य वजह इसका पहला भाग Ginny Weds Sunny का सीधे OTT पर रिलीज होना रहा. थिएटर ऑडियंस के साथ पहले से मजबूत कनेक्शन न होने के कारण सीक्वल को वैसा फायदा नहीं मिल पा रहा, जैसा आमतौर पर बड़ी फिल्मों को मिलता है.
ओपनिंग डे कलेक्शन का अनुमान
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार गिन्नी वेड्स सनी 2 पहले दिन करीब 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है. यह ओपनिंग औसत से कम मानी जा रही है, खासकर तब जब फिल्म थिएटर में रिलीज हुई हो.
वीकेंड पर बढ़ सकती है रफ्तार
हालांकि फिल्म के लिए उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं. अगर दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता है और वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहता है, तो वीकेंड पर कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है. फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फैमिली एंटरटेनर फिल्मों की कमी भी इसे थोड़ा फायदा दे सकती है.
कुल मिलाकर गिन्नी वेड्स सनी 2 की शुरुआत धीमी रहने के संकेत हैं, लेकिन फिल्म का भविष्य दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा. अगर कंटेंट पसंद आया, तो यह फिल्म धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है. अब देखना होगा कि यह रोमांटिक कॉमेडी दर्शकों के दिल में जगह बना पाती है या नहीं.