Box Office Update: मलयालम सिनेमा के दो दिग्गज सितारों Mohanlal और Mammootty की फिल्म Patriot ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया। 1 मई को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा और मल्टीस्टार कास्ट का फायदा मिला, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखा।
पहले दिन की कमाई ने किया प्रभावित
“पैट्रियट” ने पहले दिन 2,636 शोज के साथ भारत में 9.80 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 11.37 करोड़ रुपये रहा। खास बात यह रही कि फिल्म को केरल में जबरदस्त ओपनिंग मिली, जहां अकेले लगभग 8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया गया।
विदेशों में भी दिखा फिल्म का जलवा
फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसी के साथ “पैट्रियट” का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 29.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो इसे 30 करोड़ क्लब के बेहद करीब ले आता है।
लंबे समय बाद साथ दिखे दिग्गज सितारे
Patriot को Mahesh Narayanan ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में Fahadh Faasil, Kunchacko Boban, Nayanthara और Revathi जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि मोहनलाल और मामूट्टी की जोड़ी करीब एक दशक बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आई है, जिससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।