Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Jharkhand Road Accident: रांची जा रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खूंटी में पेड़ से टकराई, चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल

Jharkhand: खूंटी जिले के तिल्मी जंगल के पास एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जिसमें चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन उड़ीसा से मुर्गी लेकर रांची की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक वाहन मोड़ा, जिससे संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त 
हादसा इतना जोरदार था कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।

अक्सर होते रहतें है हादसे 
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर तेज रफ्तार और अचानक ओवरटेक करने की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच में लगी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !