Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Jamshedpur No Entry: NEET UG-2026 को लेकर जमशेदपुर में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Jamshedpur: जमशेदपुर में NEET UG-2026 परीक्षा के आयोजन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 3 मई 2026 के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, परीक्षा के दिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी। हालांकि इस दौरान बसों को प्रतिबंध से बाहर रखा गया है, ताकि परीक्षार्थियों और आम नागरिकों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात 
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों की समय पर पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। परीक्षा को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, साथ ही हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !