Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Jharkhand News : शिक्षक नियुक्ति मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की सुनवाई, पुराने हाईकोर्ट भवन में हुई अहम कार्रवाई

Jharkhand News : शिक्षक नियुक्ति से जुड़े बहुचर्चित मामले में वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने शनिवार को डोरंडा स्थित पुराने हाईकोर्ट भवन में सुनवाई की। कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस गौतम कुमार चौधरी ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2016 से जुड़े मामले की समीक्षा की।

सरकार और JSSC से मांगी मेरिट लिस्ट व नियुक्त शिक्षकों का पूरा विवरण

सुनवाई के दौरान कमेटी ने राज्य सरकार और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) को निर्देश दिया कि वे नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े सभी दस्तावेज प्रस्तुत करें। इसमें स्टेट मेरिट लिस्ट, नियुक्त किए गए शिक्षकों के नाम, प्राप्तांक और नियुक्ति तिथि की जानकारी शामिल है, जिसे शपथ पत्र के माध्यम से अगली सुनवाई में प्रस्तुत करना होगा।
सुनवाई में माध्यमिक शिक्षा निदेशक और JSSC की ओर से उपसचिव भी उपस्थित रहे, जबकि याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ताओं ने अपना पक्ष रखा।

9 मई को अगली सुनवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर बनी है कमेटी

इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया गया है, जिसे तीन महीने के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपनी है। अगली सुनवाई 9 मई को सुबह 11 बजे फिर पुराने हाईकोर्ट भवन में ही होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !