Bihar: शेखपुरा जिला में नए वर्ष के पहले दिन जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में मारपीट की दो घटना में दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से घायल को बेहतर इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा सभी घायल का इलाज चल रहा है।
महिला से बदसलूकी
पहली घटना शेखपुरा नगर थाना क्षेत्र के कमासी मुहल्ले की है जहां पुराने विवाद में मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से 8 लोग जख्मी हो गए स्थानीय लोगो की मदद से घायल की अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा सभी का इलाज चल रहा है। एक पक्ष के लोगो ने साल के पहले दिन शराब पार्टी का विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया जबकि दूसरे पक्ष के घायल ने महिला से बदसलूकी करने पर मारपीट की बात कही।
बदमाशों पर कार्रवाई की बात
जबकि दूसरी घटना सिरारी थाना क्षेत्र सिरारी गांव में घटित हुआ। जहां आम के पेड़ की टहनी तोड़ने पर बच्चों को डांटने पर विवाद बढ़ गया और गांव के ही दबंग पर लाठी से मारपीट का आरोप लगाया। घटना में महिला सहित 4 लोग घायल हो गए स्थानीय लोगों के मदद से घायल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा सभी घायल का इलाज चल रहा है। दो गांवों में मारपीट की सूचना मिलते ही एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार मौके पर पहुंच पीड़ित का हालचाल जाना और बदमाशों पर करवाई की बात कही।