Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

New SDO Dhalbhumgarh: धालभूम अनुमंडल को मिला नया एसडीओ, अर्नव मिश्रा ने संभाला पदभार

Jamshedpur: धालभूम अनुमंडल के नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2023 बैच के पदाधिकारी अर्नव मिश्रा ने आज औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के पश्चात मिश्रा ने जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर नवपदस्थापित एसडीओ ने उपायुक्त को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वहीं उपायुक्त ने मिश्रा को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन, जनहित से जुड़े मामलों के प्रभावी निष्पादन तथा अनुमंडल क्षेत्र में बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

उपायुक्त ने अपेक्षा जताई कि मिश्रा अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए आम जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !