Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-22

Bihar News: सहरसा से बड़ी खबर, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: सहरसा से सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान गोविंद झा के रूप में हुई है जो महिषी थाना क्षेत्र के अरापट्टी गांव का रहने वाला है.
जानकारी के अनुसार आरोपी पूजा-पाठ के बहाने पीड़िता के घर आता-जाता था. इसी दौरान उसने पीड़िता से दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया. इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का शोषण करता रहा. लगातार ब्लैकमेलिंग और मानसिक तनाव से परेशान होकर पीड़िता ने 20 सितंबर को आत्महत्या की कोशिश की लेकिन परिजनों ने उसे समय रहते बचा लिया.

मामले की शिकायत महिला थाना में दर्ज कराई गई जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. पीड़िता का मेडिकल और काउंसलिंग भी कराई गई. पुलिस ने 21 सितंबर को आरोपी को सहरसा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी को जेल भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

सवाल यह है कि पूजा और साधना के नाम पर भोली-भाली महिलाओं का शोषण कब तक होता रहेगा?
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !