Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-30

Bihar News: बाढ़ के सकसोहरा में ताबड़तोड़ फायरिंग युवक के सिर और गर्दन में लगी गोली

Bihar: बाढ़ अनुमंडल में सकसोहरा थाना क्षेत्र के कैमा टाल में सुबह बिक्री की खेत देखने गए एक ब्यक्ति को बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मार दी। कुशेसर यादव उर्फ गोरेलाल के सिर और गर्दन में गोली लगने पर वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। गोरेलाल अपने खेत देखने गए थे, तभी बाइक सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ

 गोरेलाल यादव को एक गोली सिर में और दूसरी गर्दन में जाकर लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, वहीं इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !