Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Bihar News: नालंदा में मिड-डे मील खाने के बाद कई छात्र बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Bihar News: नालंदा के नगरनौसा प्रखंड के मध्य विद्यालय कला कैला में बुधवार को मिड-डे मील खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. भोजन करने के कुछ ही देर बाद छात्रों को पेट दर्द, उल्टी, दस्त और चक्कर आने की शिकायत होने लगी. कुछ बच्चे स्कूल परिसर में ही बेहोश हो गए, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया.

स्थिति बिगड़ने पर शिक्षकों और स्थानीय लोगों की सहायता से बच्चों को तत्काल नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, जबकि गंभीर हालत वाले कुछ बच्चों को चंडी रेफरल अस्पताल भेजा गया. एक छात्रा को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

बताया जा रहा है कि दोपहर के भोजन में बच्चों को चावल और छोले की सब्जी दी गई थी. कुछ छात्रों ने दावा किया कि सब्जी में संदिग्ध पदार्थ जैसा कुछ दिखाई दे रहा था. इसके बाद खाना खाने वाले कई बच्चों की हालत खराब होने लगी.

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में अभिभावकों की भीड़ जुट गई. परिजनों ने मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि भोजन की ठीक से जांच किए बिना बच्चों को परोस दिया गया.

मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है. प्रशासन ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !