Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Ranchi News: रांची के तीन फ्लाईओवरों पर लगेगी हाईटेक निगरानी व्यवस्था, स्पीड और संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

Ranchi News: राजधानी के प्रमुख फ्लाईओवरों पर जल्द आधुनिक निगरानी प्रणाली शुरू की जा सकती है. ट्रैफिक पुलिस शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं, तेज रफ्तार वाहनों और आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से रातू रोड, कांटाटोली और सिरमटोली फ्लाईओवर पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी कर रही है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार परियोजना को लेकर प्रारंभिक काम शुरू हो चुका है. हालांकि कैमरे लगाने की अंतिम समय-सीमा अभी तय नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इस योजना को लागू करने की दिशा में कार्रवाई तेज की जाएगी.

ट्रैफिक विभाग का कहना है कि प्रस्तावित कैमरे केवल यातायात की निगरानी के लिए नहीं होंगे, बल्कि इनके माध्यम से ओवरस्पीडिंग, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी. इसके अलावा दुर्घटनाओं की जांच और अपराधियों की पहचान में भी इन कैमरों की मदद ली जाएगी.

पुलिस का मानना है कि तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था लागू होने से फ्लाईओवरों पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगेगा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में सहायता मिलेगी. अधिकारियों के मुताबिक इससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन दोनों को बेहतर बनाया जा सकेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !