Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Jamshedpur News: टांगरसाई गांव में छऊ नृत्य कार्यक्रम बना आकर्षण का केंद्र, देर रात तक लोक संस्कृति में डूबे रहे लोग

Jamshedpur News: जमशेदपुर के पोटका पंचायत अंतर्गत टाँगरसाई गांव में पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में ग्रामीणों और कला प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी. पूरी रात गांव का माहौल लोक संस्कृति और पारंपरिक कला के रंग में रंगा नजर आया.
विधायक संजीव सरदार ने पूजा अर्चना और फीता काटकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार ने फीता काटकर और विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया. उद्घाटन के बाद कलाकारों ने पारंपरिक छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. कलाकारों की पारंपरिक वेशभूषा, मुखौटे और आकर्षक प्रदर्शन ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा.

छऊ नृत्य को झारखंड की सांस्कृतिक पहचान बताया
मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपनी परंपरा, संस्कृति और लोक कला से जोड़ने का काम करते हैं. विधायक ने कलाकारों और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति, परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाने की अपील भी की.

कार्यक्रम में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का दिखा खास उत्साह
छऊ नृत्य कार्यक्रम में सतीश सरदार, आनंद दास, मुनिलाल सरदार, जयसिंह सरदार, हराधन मुंडा, दीपु मंडल, सालखन हांसदा, आलू दास, पोलटू सरदार, लेढा दास और दीपक मुंडा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार की सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की सराहना की. लोगों ने कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र की लोक कला और पारंपरिक संस्कृति को नई पहचान मिल रही है.

लोक कला के जरिए गांव में दिखी सांस्कृतिक एकता की झलक
कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला. छऊ नृत्य की प्रस्तुति ने लोगों को अपनी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का काम किया. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !