Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

BREAKING NEWS : एक्सट्रीम बार DJ हत्याकांड में अदालत का फैसला, 10 दोषियों को 9-9 साल की सजा

BREAKING NEWS : राजधानी के चर्चित एक्सट्रीम बार DJ संचालक संदीप प्रमाणिक हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर न्यायायुक्त शैलेन्द्र कुमार की अदालत ने अभिषेक सिंह उर्फ विक्की समेत 10 दोषियों को 9-9 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।


इससे पहले अदालत ने सभी 10 आरोपियों को गैर इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया था। सजा पाने वालों में अभिषेक सिंह, अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद शामिरूदीन, प्रतीक, मृत्युंजय कुमार, प्रकाश कुमार, दिवाकर उपाध्याय, आलोक दीवा, पंकज कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं।

बार में विवाद के बाद चली थी गोली

मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले संदीप प्रमाणिक रांची के एक्सट्रीम बार में DJ संचालक के रूप में कार्यरत थे। 26 मई 2024 की देर रात बार बंद होने के बाद कुछ युवकों और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया।

पुलिस जांच के अनुसार, विवाद के बाद मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह अपने साथियों के साथ वहां से चला गया। बाद में वह सेल सिटी स्थित अपने किराये के घर से राइफल लेकर दोबारा बार पहुंचा और कथित तौर पर संदीप प्रमाणिक की छाती में गोली मार दी। गोली लगने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने बार के बाहर पार्किंग क्षेत्र में भी कई राउंड फायरिंग की और कार से फरार हो गया।

CCTV फुटेज से पुलिस ने सुलझाया मामला

घटना के अगले दिन पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बार में लगे CCTV कैमरों में मारपीट और गोलीबारी की पूरी वारदात कैद मिली। इसी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए अब उन्हें 9-9 वर्ष के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !