Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Ranchi SIR Hearing: राजकीय शोक के कारण 7 सितंबर को होने वाली SIR की सुनवाई स्थगित, जिला प्रशासन ने जारी की अपील

Ranchi SIR Hearing: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद झारखंड में 6 और 7 सितंबर को राजकीय शोक घोषित किया गया है. 7 सितंबर को सरकारी अवकाश भी रहेगा. इसी वजह से रांची में 7 सितंबर को होने वाली विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की सुनवाई स्थगित कर दी गई है.

जिला प्रशासन ने संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे 7 सितंबर को SIR की सुनवाई के लिए निर्धारित स्थान पर नहीं आएं. प्रशासन के मुताबिक, सुनवाई की नई तारीख बाद में तय की जाएगी.

BLO बताएंगे अगली तारीख
सुनवाई की नई तारीख की जानकारी संबंधित मतदाताओं को बूथ लेवल ऑफिसर यानी BLO के माध्यम से दी जाएगी. मतदाताओं को सलाह दी गई है कि वे BLO की सूचना का इंतजार करें और नई तारीख मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया के लिए पहुंचें.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !