Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Ramgarh News: भुरकुंडा में देर रात घर के बाहर खड़ी कार में लगी भीषण आग, पुलिस खंगाल रही आपराधिक साजिश का एंगल

Ramgarh News: रामगढ़ के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सीसीएल सौंदा डी में देर रात घर के बाहर खड़ी Alto K10 कार में अचानक आग लग गई. घटना करीब रात 1 बजे की बताई जा रही है. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई. कार सीसीएल कर्मी अजय कुमार की बताई जा रही है.


रात में अचानक कार में लगी आग

बताया जा रहा है कि अजय कुमार की कार घर के बाहर खड़ी थी. रात करीब 1 बजे अचानक कार में आग लग गई. आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई. जब तक आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी.


शॉर्ट सर्किट या साजिश, जांच जारी

कार में आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं है. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. घटना की सूचना भुरकुंडा पुलिस को दे दी गई है.


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कार में आग कैसे लगी और इसके पीछे कोई आपराधिक वजह थी या नहीं. घटना के बाद इलाके में देर रात हुई इस घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा बनी हुई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !