Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

BREAKING: झारखंड पुलिस महकमे में सबसे बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने एक साथ 201 DSP का किया तबादला

BREAKING: झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए एक साथ 200 से ज्यादा डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 201 डीएसपी के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की गई है.



बताया जा रहा है कि तबादला सूची में कई ऐसे अधिकारी शामिल हैं, जो लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थापित थे. वहीं कई पुलिस पदाधिकारी ऐसे भी हैं, जो लंबे समय से नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे. प्रमोशन के बाद कई अधिकारियों को पहली बार नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.



सरकार के इस फैसले को पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि इससे विभिन्न जिलों और इकाइयों में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलेगी.



विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को जल्द नई जगहों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. अब पुलिस महकमे में इस बड़े बदलाव को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.

















WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !