Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Jamshedpur News : जमशेदपुर में केमिस्टों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur News : देशभर के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स संगठनों के आह्वान पर बुधवार को देशभर में अवैध और अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल आयोजित की गई। इसका असर जमशेदपुर में भी व्यापक रूप से देखने को मिला, जहां शहर के अधिकांश दवा दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन को समर्थन दिया।जमशेदपुर केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स ने ऑनलाइन दवा बिक्री की कथित अवैध गतिविधियों, जनस्वास्थ्य पर पड़ रहे खतरे और छोटे व्यवसायियों के अस्तित्व पर मंडरा रहे संकट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने की मांग उठाई गई।


प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, छोटे कारोबारियों में बढ़ी चिंता


केमिस्ट संगठनों ने नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से उपायुक्त को सौंपा। ज्ञापन में ऑनलाइन दवा कंपनियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कई मांगें रखी गईं।

संगठन के अध्यक्ष पंकज छाबड़ा ने कहा कि बिना वैध और सत्यापित चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और होम डिलीवरी जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भारी छूट देकर दवाओं की बिक्री कर रहे हैं, जिससे छोटे और लाइसेंसधारी दवा विक्रेताओं का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि देशभर के लाखों छोटे केमिस्ट अपनी आजीविका को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

हड़ताल के कारण शहर के कई इलाकों में दवा दुकानों के बंद रहने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी कुछ दवा दुकानों को खुला रखा गया था।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !