Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Adityapur News : आदित्यपुर-गम्हरिया रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

Adityapur News : आदित्यपुर और गम्हरिया रेलवे स्टेशन के बीच आरआईटी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक से एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमित सरदार के रूप में हुई है।


रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमित सरदार का आपराधिक इतिहास रहा है और उसे अपराधी सागर लोहार का करीबी बताया जा रहा है। यह भी जानकारी सामने आई है कि वह करीब एक माह पहले हत्या के एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पराशर ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस ने यूडी (Unnatural Death) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामला रेल हादसे का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !