Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

JPSC High Court Hearing: 14वीं JPSC परीक्षा विवाद पर झारखंड हाईकोर्ट का सख्त रुख, जेपीएससी को 4 सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश

JPSC High Court Hearing: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर दायर याचिकाओं पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने JPSC को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी.

सुनवाई के दौरान JPSC की ओर से अदालत को बताया गया कि 14वीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है. आयोग ने यह भी कहा कि याचिका कानूनी रूप से सुनवाई योग्य नहीं है.

दूसरी ओर, याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों ने अदालत में दावा किया कि प्रारंभिक परीक्षा की मॉडल आंसर की में कई सवालों के उत्तर गलत हैं. उनका कहना है कि सही उत्तर होने के बावजूद उन्हें अंक नहीं दिए गए, जिसके कारण वे मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता हासिल नहीं कर सके.



याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट से मांग की है कि उन्हें 14वीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाए. यह याचिकाएं बेबी कुमारी समेत कई अभ्यर्थियों की ओर से अलग-अलग दायर की गई हैं.

अब JPSC निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना जवाब हाईकोर्ट में दाखिल करेगा. इसके बाद अदालत अगली सुनवाई में मामले की मेरिट पर आगे विचार करेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !