Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-10

Adityapur News: विद्युत संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ आदित्यपुर में कर्मचारियों का प्रदर्शन

Adityapur News: विद्युत संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के पदाधिकारी और कर्मचारियों ने आदित्यपुर स्थित विद्युत भवन परिसर में प्रदर्शन किया. इस दौरान समन्वय समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की.

प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों का कहना था कि प्रस्तावित विधेयक के लागू होने से बिजली क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने आशंका जताई कि इससे बिजली की दरें बढ़ सकती हैं और सरकारी संसाधनों को निजी कंपनियों को कम कीमत पर सौंपने का रास्ता भी खुल सकता है.

समन्वय समिति से जुड़े कर्मचारियों ने कहा कि इस विधेयक के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की जाएगी. उनका मानना है कि बिजली क्षेत्र में ऐसे बदलाव आम उपभोक्ताओं और कर्मचारियों दोनों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं.

प्रदर्शन में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता संदीप कुमार पासवान, सहायक विद्युत अभियंता दिलेश्वर महतो सहित कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. कर्मचारियों ने एकजुट होकर विधेयक के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !