Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-10

Potka Accident: मिनी ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक के पहियों की हवा निकाली

Potka: पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर जुड़ी गांव के पास मंगलवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह लगभग 10 बजे की है, जब चांपी गांव निवासी अमित अपनी साइकिल से किसी काम के लिए हाता चौक की ओर जा रहा था।


दुर्घटना का विवरण

लोगो के अनुसार, हाता की ओर जाने के क्रम में पीछे से आ रहे चावल लदे एक मिनी ट्रक जिसका नंबर है: JH06J/2181 ने अमित की साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में अमित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। बताया जा रहा है कि उसके पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।

ग्रामीणों का आक्रोश और पुलिस की कार्रवाई

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घायल छात्र की स्थिति देख लोग आक्रोशित हो उठे और उन्होंने मौके पर ही ट्रक को रोक लिया। विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने ट्रक के चारों टायरों की हवा निकाल दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमित को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पोटका पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मिनी ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !