Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Adityapur News: आदित्यपुर में पुलिस का बाइक मार्च, अपराध और नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने की तैयारी

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आदित्यपुर क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में बाइक मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बाइक मार्च के दौरान आदित्यपुर के उन इलाकों का निरीक्षण किया गया, जहां पूर्व में नशीले पदार्थों के कारोबार और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें मिलती रही हैं। इसके अलावा सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में भी पुलिस टीम ने भ्रमण कर स्थिति का आकलन किया।

गश्ती बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई पर जोर
एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अपराध पर नियंत्रण के लिए आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बाइक पेट्रोलिंग टीम यानी टाइगर मोबाइल की सक्रियता भी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य किसी भी घटना को होने से पहले रोकना है, इसके लिए निवारक कार्रवाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।



फरार और पुराने अपराधियों पर भी होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जेल से बाहर आए अपराधियों और विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी। बाइक मार्च और पुलिस की बढ़ी सक्रियता से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !