Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Dhanbad News : धनबाद में भू-धसान से दहशत, तालाब समाया जमीन में, कई घरों में आई दरारें

Dhanbad News : मानसून की पहली बारिश के बीच धनबाद के कोयला खनन क्षेत्र में एक बार फिर भू-धसान की घटना सामने आई है। कतरास स्थित बीसीसीएल एरिया-3 के छाताबाद भंडारीडीह में आकाशकिनारी फुटबॉल मैदान के समीप मंगलवार को तेज आवाज के साथ अचानक जमीन धंस गई।


घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भू-धसान के दौरान आकाशकिनारी तालाब का बड़ा हिस्सा जमीन में समा गया और तालाब का पानी भी नीचे चला गया।

पुनर्वास और मुआवजे की मांग, प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

भू-धसान के कारण आसपास के कई घरों में दरारें आ गईं। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने कतरास मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके घरों का सामान अब भी अंदर रखा हुआ है, लेकिन दहशत के कारण कोई भी घर के भीतर जाने की हिम्मत नहीं कर रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीसीसीएल, जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रदर्शनकारियों ने प्रभावित परिवारों के सुरक्षित पुनर्वास, क्षतिग्रस्त घरों के उचित मुआवजे और क्षेत्र में कथित अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में सोनारडीह और केंदुआडीह जैसी बड़ी घटनाएं दोहराई जा सकती हैं।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !