Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Bokaro News: बोकारो में दिनदहाड़े बाइक की डिक्की से 3.5 लाख रुपये की चोरी, कर्ज चुकाने के लिए बैंक से निकाले थे पैसे

Bokaro News: बोकारो के चास थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बाइक की डिक्की से 3.5 लाख रूपए चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह वारदात जोधाडीह मोड़ स्थित जुडियो शोरूम के पास हुई. पीड़ित दिनेश चंद्र झा चंदनकियारी के खमारबेंदी गांव के रहने वाले हैं. वे बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी जोधाडीह मोड़ पर लगे जाम के दौरान बदमाशों ने बाइक की डिक्की से रुपयों और कागजातों से भरा झोला उड़ा लिया.

कर्ज चुकाने के लिए निकाली थी रकम
दिनेश चंद्र झा को चोरी का पता तब चला जब पास खड़े एक राहगीर ने उन्हें बताया कि दो युवक डिक्की से झोला निकालकर आईटीआई मोड़ की तरफ भाग गए हैं. पीड़ित ने चास थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ समय पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी. शादी के कारण उन पर काफी कर्ज हो गया था, जिसे चुकाने के लिए ही वे बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे थे. पीड़ित पूर्व में एलआईसी एजेंट के रूप में काम करते थे.



सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
चास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, पीड़ित के बयान में कुछ बातें पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं, इसलिए मामले की सभी पहलुओं से बारीकी से जांच की जा रही है. आरोपियों की पहचान और उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !