Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Adityapur Firing: गम्हरिया में होटल संचालक पर फायरिंग, कमर में लगी गोली, इलाके में दहशत

Adityapur Firing: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक होटल संचालक पर फायरिंग की घटना हुई। यह घटना गम्हरिया स्टेशन रोड स्थित भीतरी पुल के पास हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने 28 वर्षीय विशाल गोराई को गोली मार दी। घायल विशाल को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई।




होटल बंद कर घर लौट रहे थे विशाल
विशाल गोराई होटल बंद कर घर लौट रहे थे जब यह घटना हुई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विशाल गोराई काशीडीह के निवासी हैं और गम्हरिया में होटल का संचालन करते हैं। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे वह होटल बंद कर घर लौट रहे थे तब गम्हरिया स्टेशन रोड स्थित भीतरी पुल के पास पीछे से स्कूटी पर पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर गोली चला दी।

कमर में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार
बताया जा रहा है कि गोली विशाल गोराई की कमर के दाहिने हिस्से में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर स्कूटी से मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

टाटा मुख्य अस्पताल में विशाल गोराई की सर्जरी की जा रही है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। हालांकि अस्पताल की ओर से विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट जारी नहीं किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इलाके में दहशत, गश्त बढ़ाने की मांग
रात में हुई इस फायरिंग की घटना के बाद गम्हरिया और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस ने अभी तक घटना के पीछे की वजह पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !