Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-15

Adityapur Dead Body Found: आदित्यपुर रेल यार्ड के नाले में मिला अधजला शव, इलाके में मचा हड़कंप

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रेलवे यार्ड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यार्ड के भीतर स्थित एक नाले से संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। अति-सुरक्षित माने जाने वाले रेल यार्ड के भीतर इस तरह शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


दुर्गंध से हुआ मामले का खुलासा

जानकारी के अनुसार, रेल यार्ड के पास से गुजर रहे स्थानीय लोगों को पिछले कुछ समय से तेज दुर्गंध आ रही थी। संदेह होने पर जब लोगों ने नाले के भीतर झांककर देखा, तो वहां एक शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। शव की स्थिति काफी खराब थी स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रेल पुलिस को दी।

पुलिस तफ्तीश में जुटी, शिनाख्त की कोशिश जारी

घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि, पेचीदा स्थिति और कानूनी प्रक्रियाओं के कारण शव को नाले से बाहर निकालने का प्रयास जारी था।

सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान

रेलवे यार्ड एक प्रतिबंधित और संरक्षित क्षेत्र होता है, जहाँ बिना अनुमति के प्रवेश वर्जित है। ऐसे में एक व्यक्ति का शव यार्ड के भीतर मिलना और वह, किसी बड़ी साजिश या जघन्य अपराध की ओर इशारा कर रहा है। स्थानीय लोग इस घटना के बाद से सुरक्षा को लेकर आशंकित हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !