Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल और IAS अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट, ग्राउंड लेवल पर काम करने की सलाह दी

Jharkhand News: रांची में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आईएएस के नए प्रशिक्षु अधिकारियों ने लोक भवन में आज खास और शिष्टाचार मुलाकात की।

जनसेवा को प्राथमिकता देने का राज्यपाल का संदेश
इस दौरान राज्यपाल ने अधिकारियों से सीधे बात की और उन्हें साफ संदेश देते हुए कहा कि काम करते समय हमेशा जनता और राज्य के हित को सबसे ऊपर रखें। उन्होंने कहा कि झारखंड में बहुत संभावनाएं हैं, बस जरूरत है ईमानदारी और मेहनत से काम करने की, ताकि राज्य तेजी से विकास कर सके।

दफ्तर से बाहर निकलकर गांव-गांव जा कर जनता से जुड़ने की सलाह दी 
उन्होंने अधिकारियों को यह भी सलाह दी कि वे सिर्फ ऑफिस तक सीमित न रहें, बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़े और उनकी असली समस्याओं को समझें। आम लोगों से जुड़ाव बनाए रखें और उनकी बात ध्यान से सुनें।

कहा अच्छे अधिकारी की पहचान उसका काम और व्यवहार होता है
राज्यपाल ने कहा कि एक अच्छे अधिकारी की पहचान उसके काम और व्यवहार से होती है। इसलिए हमेशा पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम करें, तभी आप एक सफल अधिकारी बन पाएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !