Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-03

Adityapur Crime News: आदित्यपुर पुलिस ने कंपनी में हुई चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Adityapur Crime News: सरायकेला-खरसावां जिले की आदित्यपुर पुलिस ने गम्हरिया स्थित पासा रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हुई चोरी के मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कंपनी में चोरी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की थी. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुलुमटाड़ सतबहनी निवासी संजू गोराई और आरआईटी थाना क्षेत्र के मेरुडीह निवासी राजेश मुर्मू के रूप में हुई है, जिन्हें पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

700 मीटर तार और अन्य सामान बरामद, पुलिस टीम को मिली सफलता
पुलिस की छापेमारी टीम ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया करीब 700 मीटर तार और एल-क्लीन के 35 पीस बरामद किए हैं. थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में शामिल पुलिस बल ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को धर दबोचा और चोरी का माल बरामद किया. पुलिस की इस मुस्तैदी से औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के बीच हड़कंप है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय कंपनियों ने राहत जताई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !