Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-04

Railway Train Update: माघ मेला 2026, प्रयागराज जंक्शन पर नहीं रुकेंगी राजधानी समेत कई ट्रेनें, रूट में भी बड़ा बदलाव

Railway: रेलवे प्रशासन ने निर्णय लिया है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस अब प्रयागराज जंक्शन पर नहीं रुकेंगी। इन ट्रेनों का ठहराव अब अस्थायी रूप से सूबेदारगंज स्टेशन पर होगा।


 हावड़ा - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस: यह बदलाव 1 जनवरी से लागू हो चुका है और 16 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। यानी कुल 47 दिनों तक यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन के बजाय सूबेदारगंज में रुकेगी। हावड़ा - बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस: यह ट्रेन भी विभिन्न तिथियों में कुल 13 दिनों तक सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेगी। बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस, 3 जनवरी से 14 फरवरी तक प्रयागराज नहीं जाएगी। हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस, 2 जनवरी से 13 फरवरी तक प्रयागराज जंक्शन पर नहीं रुकेगी।

रांची-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का बदला रूट

झारखंड के यात्रियों के लिए एक और बड़ी खबर यह है कि बोकारो, गोमो और कोडरमा होकर चलने वाली रांची-लोकमान्य तिलक वीकली एक्सप्रेस का मार्ग पूरी तरह बदल दिया गया है। यह ट्रेन अब वाराणसी और प्रयागराज जंक्शन नहीं जाएगी। इसके स्थान पर यह माणिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और डीडीयू जंक्शन के रास्ते अपनी यात्रा पूरी करेगी। यह रूट डायवर्जन 7 जनवरी से 13 फरवरी के बीच प्रभावी रहेगा।

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सूबेदारगंज स्टेशन के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। हालांकि, भारी भीड़ और सीमित ठहराव के कारण इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट देखी जा रही है। धनबाद, कोडरमा, गया और रांची के रास्ते यात्रा करने वाले यात्री घर से निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर अपनी ट्रेन का करंट स्टेटस और स्टॉपेज जरूर चेक कर लें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !