Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-03

Kapali News: कपाली में नाली निर्माण कार्य ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, बिना ठोस यातायात प्रबंधन के कराया जा रहा निर्माण

Kapali News: कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गैस गोदाम रोड जामुन पेड़ के समीप मुख्य सड़क पर कराया गया नाली निर्माण कार्य अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबक बनता जा रहा है. सड़क की चौड़ाई कम होने के बावजूद बिना ठोस यातायात प्रबंधन के कराए गए इस निर्माण कार्य के कारण नाली और उस पर डाले गए स्लैब बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं.

सड़क की कम चौड़ाई ने बढ़ाई परेशानी
सड़क की कम चौड़ाई को देखते हुए पहले एक पाट को बैरिकेड लगाकर बंद किया गया और उसी हिस्से में नाली का निर्माण कराया गया, जबकि दूसरे पाट से वाहनों का आवागमन जारी रखा गया. इस दौरान भारी वाहनों के गुजरने से नवनिर्मित नाली का एक किनारा क्षतिग्रस्त हो गया.

निगरानी की कमी ने बढ़ाई समस्या
दोनों पाटों में नाली निर्माण पूरा होने के बाद जब स्लैब डाला गया, तब भी पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण बड़ी गाड़ियों के आवागमन से स्लैब टूट गया. परिणामस्वरूप सड़क के बीचों-बीच गड्डेनुमा स्थिति बन गई है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.

नगर परिषद से मांग
लोकल लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य के दौरान भारी वाहनों के आवागमन पर अस्थायी रोक लगाई जाती या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाती, तो इस तरह की समस्या उत्पन्न नहीं होती. लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि क्षतिग्रस्त नाली और स्लैब की जल्द मरम्मत कर स्थायी समाधान निकाला जाए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !