Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Sahibganj Police: एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर देशभर में ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, हजारीबाग पुलिस ने दबोचे 6 शातिर ठग

Sahibganj: हजारीबाग पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर देशभर में ऑनलाइन ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र से कुल छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को तकनीकी शाखा को प्रतिबिंब एप पर प्राप्त शिकायत और डेटा के आधार पर सूचना मिली थी.  

बैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में 

थाना क्षेत्र के भेलवारा के आसपास एक गिरोह सक्रिय है, जो फर्जी वेबसाइटों पर एस्कॉर्ट सर्विस के विज्ञापन डालकर लोगों को झांसे में लेकर डिजिटल माध्यमों से ठगी करता है. संदिग्ध मोबाइल नंबरों का लोकेशन भी इसी क्षेत्र में पाया गया.सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ बैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया.

10 डेबिट कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद

 टीम ने विष्णुगढ़-हजारीबाग रोड स्थित इंटर कॉलेज के पास रात्रि करीब एक बजे एक कार को रोका, जिसमें सवार छह लोगों की गतिविधि संदिग्ध पाई गई.पूछताछ में सभी के साइबर ठगी गिरोह से जुड़े होने की पुष्टि हुई. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, 12 मोबाइल फोन, 23 सिम कार्ड, 10 डेबिट कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !