Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Jamshedpur DC Karn Satyarthi: भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट, प्रशासनिक अनुभवों व विकासात्मक पहलों पर हुआ संवाद, उपायुक्त ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Jamshedpur: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 11 प्रशिक्षु अधिकारियों ने अपने दो दिवसीय विंटर स्टडी टूर के समापन अवसर पर समाहरणालय में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रशिक्षु अधिकारियों का स्वागत करते हुए जिले की प्रशासनिक संरचना, औद्योगिक विकास, जनजातीय बहुल क्षेत्र में प्रशासनिक चुनौतियों, नवाचार आधारित शासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।


उपायुक्त ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा

उपायुक्त ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि फील्ड स्तर का प्रशासनिक अनुभव नीति निर्माण की नींव होता है और ऐसे शैक्षणिक भ्रमण अधिकारियों को जमीनी वास्तविकताओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जमशेदपुर के औद्योगिक मॉडल, सार्वजनिक-निजी भागीदारी, संसाधन प्रबंधन तथा सामाजिक समावेशन पर भी अपने अनुभव साझा किए। शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रशिक्षु अधिकारी हरिप्रसाथ एम, सुशांत कुमार, सुश्री शिवानी मोहन, सक्षम भाटिया, पाटिल कृष्णा बाबरुवान, कुमुद मिश्रा, फरखंदा कुरैशी, दिव्यांश मीणा, अभिषेक कुमार सिंह, गोवसिका पी.आर. एवं अंकित पांडेय उपस्थित रहे।

अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक

प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिले में प्राप्त सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए उपायुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया तथा अध्ययन भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभवों को अपने प्रशासनिक प्रशिक्षण में अत्यंत उपयोगी बताया। यह संवादात्मक बैठक प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रही।
 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !