Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-12

Jharkhand News:जदयू ने बनाया अपना कार्यालय, नीतीश कुमार और सरयू राय ने किया ऑनलाइन उद्धाटन

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर नए कार्यालय का उद्वाटन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा ऑनलाइन किया गया

Ranchi: बीआईटी मोड़, रांची के समीप प्रदेश जदयू ने अपना नया कार्यालय बनाया है. बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर नए कार्यालय का उद्वाटन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा ऑनलाइन किया गया इस दौरान प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय कार्यालय में मौजूद रहे और संयुक्त रूप से फीता काट कर अंदर प्रवेश किया. इस दौरान पार्टी के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. मौके पर विधि वत पूजा पाठ और हवन किया गया. इसके पश्चात प्रदेश जदयू कार्यसमिति की बैठक हुई जिसकी खीरू महतो ने की. इस दौरान आगामी निकाय चुनाव, सदस्यता अभियान एवं संगठन पर चर्चा हुई.

इसके पश्चात पहलगाम हमले मेंमारे गए निर्दोष नागरिकों को मौन रख श्रद्धांजलि दी गयी खीरू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लंबे समय से हमें अपने कार्यालय की तलाश थी, आज यह पूर्ण हुआ नए कार्यालय की तरह अब नए जोश से पार्टी को बढ़ाने में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगे बढें विधायक सरयू राय के आवास पर भी अतिरिक्त कार्यलय चलता रहेगा., उन्होंने सदस्यता अभियान

जारी रखने और इसमें तेजी लाने की बात कही साथ ही जिला अध्यक्षों से अपने जिलों में सांगठनिक मजबूती हेतु कार्यक्रम तय करने को कहा जिसमें पार्टी के वरीय नेता भी जाएँगे. कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिलों में संगठन प्रभारी की घोषणा जल्द की जाएगी.
जो सक्रिय सदस्य नहीं हं, वह सक्रिय सदस्य बनें नहीं तो पंचायत में भी पदाधिकारी नहीं बन सकेंगे पहलगाम हमले पर कहा कि पाकिस्तान को भारत की सेना और राजनीतिक नेतृत्व ने माकूल जवाब दिया है.
विधायक सरयू राय ने नए कार्यालय हेतु खीरू के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई और साधुवाद दिया. कहा कि संगठन नियमित कार्यक्रम करे और इस माध्यम से जन मानस को पार्टी के साथ जोडे जिन कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव लड़ना है, वह् अपने वार्डों में सम्पर्क अभियान शुरू करें, बैठक करें और समस्याओं को पार्टी स्तर से हल कराने का प्रयास करें, उन्होंने कहा कि अनुराग गुप्ता को डीजीपी बनाए रखना अनुचित है, नियम संगत नहीं है.
ऐसा कर सरकार अन्य अधिकारियों को इसपद से वंचित कर रही है. मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा का उन्होंने स्वागत किया. साथ ही कहा कि विदेश में जो विकास हेमंत सोरेन ने देखा, उस अनुरूप झारखण्ड में भी परिवर्तन करने की दिशा में आगे बढे पहलगाम हमले की निंदा करते कहा कि देश परीक्षा की घड़ी से गुजरा है और मजबूत होकर उभरा है सैना के शौर्य पर हमें गर्व है. 
बैठक में डॉ आफ़ताब जमील, श्रवण कुमार, धमेंदर तिवारी, भगवान सिंह, संजय सिंह, निर्मल सिंह, सागर कुमार, पिंटू सिंह, उपेंर सिंह, अखलेश राय, पी एन सिंह, सोमेन दत्ता, आशीष शीतल मुंडा व अन्य मौजूद थे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !