गाजर के चमत्कारी फायदे
गाजर में भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो शरीर में जाकर विटामिन-A में बदल जाता है। यह रतौंधी जैसी बीमारियों से बचाने और आंखों की रोशनी तेज करने में बेहद मददगार है।
चमकदार त्वचा और एंटी-एजिंग
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और असमय झुर्रियों को रोकते हैं। गाजर में मौजूद पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है। फाइबर की उच्च मात्रा के कारण गाजर कब्ज की समस्या को दूर करती है और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखती है।
विटामिन-C और आयरन से भरपूर गाजर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। ज्यादा गाजर खाने के नुकसान विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी चीज़ की अति नुकसानदेह होती है। गाजर के साथ भी कुछ ऐसी ही बातें जुड़ी हैं, बहुत अधिक गाजर खाने से रक्त में बीटा-कैरोटीन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे त्वचा खासकर हथेलियां और तलवे पीली या नारंगी दिखने लगती है। कुछ शोधों के अनुसार, रात के समय अधिक गाजर खाने से इसकी प्राकृतिक मिठास और फाइबर के कारण नींद में बाधा आ सकती है।
गाजर में प्राकृतिक चीनी होती है। मधुमेह के रोगियों को इसका बहुत अधिक मात्रा में कच्चा सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। कुछ लोगों को गाजर से स्किन रैशेज या खुजली जैसी एलर्जी की शिकायत हो सकती है।
डाइटिशियन की सलाह है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में 1 से 2 गाजर का सेवन करना चाहिए। इसे जूस के बजाय कच्चा चबाकर खाना ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि इससे शरीर को पूरा फाइबर मिलता है।