Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-25

Gumla Accident News: गुमला में नेतरहाट से लौट रहे पर्यटकों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, तीन घायल

Gumla: गुमला जिले के गुरदरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चोरका खाड़ के समीप नेतरहाट से लौट रहे पर्यटकों का वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

एक युवक की मौत और तीन लोग घायल 

इस भीषण दुर्घटना में बड़कागांव निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस की जांच जारी 

घटना की सूचना मिलते ही गुरदरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। 


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !