Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-20

Big News: बांग्लादेश में कट्टरता का तांडव, कट्टरपंथ की आग में जला हिन्दू युवक, पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं? देखिए वीडियो...

Big News: एक तरफ बांग्लादेश है, जहां कट्टरपंथी भीड़ बेलगाम घूम रही है, अल्पसंख्यक हिंदुओं को सरेआम मार रही है, और सरकार बस मुंह ताक रही है. वहीं दूसरी तरफ हमारा भारत है, जहां संविधान हर नागरिक की सुरक्षा की गारंटी देता है. भारत का संविधान कहता है कि सब बराबर हैं, कोई धर्म, जाति या मजहब के नाम पर भेदभाव नहीं. यहां माइनॉरिटीज - चाहे मुसलमान हों, ईसाई, सिख या कोई और, उनकी सुरक्षा के लिए कानून हैं, पुलिस है, कोर्ट है. लेकिन बांग्लादेश में? वहां तो अल्पसंख्यकों का जीना मुश्किल हो गया है, खासकर हिंदुओं का. 


लिंचिंग पर सिस्टम की प्रतिक्रिया

भारत में अगर कोई लिंचिंग होती है, तो पूरा सिस्टम हिल जाता है, जांच होती है, दोषियों को सजा मिलती है. लेकिन बांग्लादेश में ये सब जैसे रोज की बात हो गई है. ये तुलना बताती है कि लोकतंत्र का मतलब क्या होता है, भारत में संविधान सबकी ढाल है, जबकि बांग्लादेश में कट्टरता सब कुछ निगल रही है.

शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा और अराजकता
अब आते हैं मुख्य मुद्दे पर. पिछले साल जुलाई में शेख हसीना के खिलाफ हुए विद्रोह के बड़े नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हालात और भी खराब हो गए. ये उस्मान हादी भारत विरोधी था, और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. उसके बाद कट्टरपंथियों ने मौत का तांडव मचा दिया, ढाका से चटगांव तक आगजनी, हिंसा, लूटपाट. इसी बीच एक ऐसी घटना हुई जो इंसानियत को शर्मसार कर देती है. भीड़ ने एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को पीट-पीटकर मार डाला, और फिर सरेआम चौराहे पर पेड़ से लटकाकर आग लगा दी. ये कितना भयावह है, सोचिए...

दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या: इंसानियत को शर्मसार करती घटना
कौन था ये दीपू चंद्र दास? बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के भालुका उपजिले का रहने वाला, महज 30 साल का हिंदू युवक. वो एक लोकल कपड़े की फैक्ट्री में काम करता था, और दुबालिया पारा इलाके में किराए के घर में रहता था. पुलिस वाले ने मीडिया से कहा कि गुरुवार रात करीब 9 बजे गुस्साई भीड़ ने उसे पकड़ा, पैगंबर का अपमान करने का आरोप लगाया, और फिर बुरी तरह पीटा. बाद में उसके शरीर को आग लगा दी. कट्टरपंथी भीड़ ने उसे इस्लाम का अपमान करने का इल्जाम लगाया था. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां भीड़ उसे चौराहे पर लटकाकर आग लगाती दिख रही है. लोग लगातार पीट रहे हैं, और पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही. लोकल मीडिया बार्ता बाजार के मुताबिक, दीपू पर वर्ल्ड अरबी भाषा दिवस के प्रोग्राम में इस्लाम और पैगंबर मुहम्मद के बारे में अपमानजनक कमेंट करने का आरोप था. भीड़ ने पीटा, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. ये सब देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं!

यूनुस सरकार की नाकामी और कट्टरपंथियों के आगे बेबसी
और अब बात बांग्लादेश की यूनुस सरकार की. मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बस हाथ पर हाथ धरे बैठी है. हिंदुओं की सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं कर रही, सिर्फ भाषणबाजी और खानापूर्ति. उन्होंने लिंचिंग की निंदा की, बोला कि नए बांग्लादेश में ऐसी हिंसा की जगह नहीं, और वादा किया कि दोषियों को सजा मिलेगी. लेकिन ये सब खोखले वादे हैं! सरकार कह रही है कि हर नागरिक से अपील है, हिंसा छोड़ो, नफरत मत फैलाओ, और शहीद हादी का सम्मान करो. अरे भाई, सम्मान किसका? उस हादी का जो भारत विरोधी था और कट्टरता फैला रहा था? और हिंदुओं की मौत पर चुप्पी? ये सरकार पूरी तरह फेल है, कट्टरपंथियों के आगे घुटने टेक चुकी है. यूनुस साहब, अगर तुम्हारी सरकार अल्पसंख्यकों को नहीं बचा सकती, तो इस्तीफा दो! ये क्या तमाशा है, जहां भीड़ कानून अपने हाथ में ले रही है, और तुम बस बयान दे रहे हो? बांग्लादेश को ये सरकार नहीं चला सकती, ये तो कट्टरता का गढ़ बना रही है!

भारत का संविधान और अल्पसंख्यकों की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था
अब भारत की बात करें. यहां माइनॉरिटीज की सुरक्षा संविधान की बुनियाद है. अनुच्छेद-14 सबको बराबरी देता है, अनुच्छेद-15 भेदभाव रोकता है, अनुच्छेद-21 जीवन का अधिकार देता है. चाहे मुसलमान हों, जिनकी आबादी करोड़ों में है, उनकी मस्जिदें सुरक्षित हैं, मदरसे चल रहे हैं. ईसाई, सिख, पारसी - सबकी सुरक्षा के लिए स्पेशल कमीशन हैं, जैसे नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटीज. अगर कोई अटैक होता है, तो सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच जाता है. भारत में माइनॉरिटीज न सिर्फ सुरक्षित हैं, बल्कि फल-फूल रहे हैं - माइनॉरिटीज बिजनेस, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड में टॉप पर हैं. लेकिन बांग्लादेश में हिंदू डर के साए में जी रहे हैं. हमें भारत के संविधान पर गर्व होना चाहिए, जो सबको एकसमान सुरक्षा देता है.

कट्टरता के खिलाफ चेतावनी और वैश्विक जिम्मेदारी की पुकार
ये घटना चेतावनी है. अगर बांग्लादेश में कट्टरता नहीं रोकी गई, तो और भी बुरा होगा. भारत को भी सतर्क रहना चाहिए, और दुनिया को आवाज उठानी चाहिए. अल्पसंख्यकों की रक्षा सबकी जिम्मेदारी है!


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !