Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-20

Kandra News: कांड्रा थाना क्षेत्र में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

Kandra News: सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार शाम कांड्रा थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. 
कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने अपने दलबल के साथ पैदल मार्च करते हुए राहगीरों और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया.

इस अभियान में हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और अन्य यातायात नियमों का पालन करने के संदेश दिए गए. 

थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हमारी जिम्मेदारी है और हमें इसे गंभीरता से लेना चाहिए. 

इस अभियान के दौरान कांड्रा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात था और लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !